बेलहर। बेलहर कला ब्लॉक के वन रेंज जंगल बेलहर वन नर्सरी में सोमवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। विभिन्न ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधानों ने भाग लिया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को नर्सरी प्रबंधन पौधों के उत्पादन की तकनीकी और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी जानकारी देना था। उप प्रभागीय वन अधिकारी घनश्याम शुक्ल ने कहा कि नर्सरी की सफलता के लिए उपयुक्त मिट्टी का चयन, नियमित सिंचाई, सही मात्रा में खाद डालना और पौधों के संरक्षण के उपाय आवश्यक हैं। रेंजर टीएन त्रिपाठी ने कहा कि नर्सरी का पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान है। इस अवसर पर उप क्षेत्रीय वन अधिकारी ओंकारनाथ, दरोगा रामस्वरूप, संतोष चौधरी, हरिश्चंद्र चौधरी, राजू, महेश चंद्र, गोविंद त्रिपाठी, प्रधान दिलीप राय उर्फ मुन्ना राय, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बाबूलाल निषाद, लक्ष्मण आदि मौजूद रहे।