मार्ग का शुभारंभ करते सदर विधायक अुंकर राज तिवारी।
संतकबीरनगर। खलीलाबाद-धनघटा मार्ग को मैनसिर से मोलनापुर को जोड़ने वाले मार्ग के चौड़ीकरण के कार्य का बुधवार को सदर विधायक अंकुरराज तिवारी ने शुभारंभ किया। इस दौरान जेसीबी चलाकर खुदाई की और भूमि पूजन किया। इस मार्ग के निर्माण पर करीब 16.91 करोड़ रुपये खर्च होंगे। मैनसिर से मोलनापुर काफी जर्जर हो गया है। इसके लिए सदर विधायक के प्रयास से चौड़ीकरण की स्वीकृति मिली है। बुधवार को सदर विधायक अंकुर राज तिवारी गिठनी चौराहे पर पहुंचे और भूमि पूजन किया। खुद बुलडोजर चलाकर निर्माण कार्य की शुरूआत की। गोरखपुर जिले को जोड़ने वाली करीब 12.65 किलोमीटर लंबा सड़क बनने से लोगों को मैनसिर से गोरखपुर आने-जाने में काफी सहूलियत मिलेगी। चार महीने में यह सड़क बनकर तैयार हो जाएगी।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, वीरेंद्र शुक्ला, राकेश मिश्रा, रामनयन यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख महमूद आलम, तामेश्वरनाथ मंडल प्रभारी भोला अग्रहरि, श्रवण तिवारी, हेमंत तिवारी आदि माैजूद रहे।