फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मिशन शक्ति की जागरूकता रैली को प्रभारी मंत्री ने दिखाई झंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शारदीय नवरात्र पर सोमवार को पुलिस लाइंस से मिशन शक्ति के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। प्रभारी मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, विधायक गणेश चौहान, विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी, जिलाधिकारी अनुज मलिक और अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने इसे हरी झंडी दिखाई। रैली का मुख्य संदेश महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तीकरण था।
विज्ञापन

अभियान के अंतर्गत महिलाओं को उनके अधिकारों, महिला सुरक्षा कानूनों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। उन्हें साइबर अपराधों से बचाव के तरीके भी बताए जाएंगे। उत्पीड़न या अपराध होने पर पुलिस और संबंधित विभागों से सहायता लेने के लिए जागरूक किया जाएगा। इसका उद्देश्य महिलाओं को बिना किसी भय के शिकायत दर्ज कराने में सक्षम बनाना है। जनपद पुलिस अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने में जुटी है। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा और प्रतिसार निरीक्षक रामबली यादव भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें