फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: देवी मंदिरों में पूजा के लिए लगी भीड़

विज्ञापन
समय माता मंदिर में पूजा अर्चन करते श्रद्धालु
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शक्ति उपासना के महापर्व वासंतिक नवरात्र की शुरुआत बुधवार को कलश स्थापना के साथ हुई। दूसरे दिन शहर के देवी मंदिरों में पूजन के लिए भीड़ लग गई। देवी के नौ स्वरूपों की उपासना के लिए संकल्पबद्ध श्रद्धालुओं ने जहां घरों में कलश स्थापना की, वहीं मंदिरों में भी कलश स्थापित कर मां की स्तुति की गई। बृहस्पतिवार को भी श्रद्धालुओं के देवी मंदिरों में पहुंचने का सिलसिला जारी रहा जो देर रात तक चलता रहा। पूरे दिन मंदिरों में मां के जयघोष गूंजते रहे। इसके साथ ही मंदिरों में लोगों ने देवी दर्शन के बाद कपूर और अगरबत्ती जलाकर मां से मनोकामना की पूर्ति की अर्जी लगाई। समय माता मंदिर, बरदहिया की दुर्गा माता, वन देवी मंदिर, पाटेश्वरी मंदिर, वैष्णों मंदिर आदि में लोग दर्शन के लिए जुटे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें