फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ट्रक की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बखिरा। पुलिस चौकी बखिरा के निकट बुधवार की रात नौ बजे सड़क हादसे में मेडरापार निवासी एक अधेड़ ट्रक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। उस इलाज के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया। हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है।
बखिरा चौकी के पास रात करीब 9:00 बजे खलीलाबाद की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने पैदल जा रहे त्रियुगी निषाद (52) निवासी मेडरापार को टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक को घेर लिया। पुलिस ने ट्रक व चालक को हिरासत में ले लिया। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर आ गए। परिजन त्रियुगी निषाद को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय ले गए। जहां से घायल को रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें लखनऊ ले जा रहे थे। रास्ते में ही त्रियुगी की मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर वापस आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना पाकर पुलिस मृतक के घर पहुंच गई और शव अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ राकेश कुमार सिंह ने बताया चालक को हिरासत में ले लिया गया है और ट्रक भी कब्जे में ले लिया गयण है। इस मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें