फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विकास कार्य अनुश्रवण समिति का अध्यक्ष बने मेंहदावल विधायक

Fri, 28 Nov 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विधायक अनिल त्रिपाठी को *जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति का अध्यक्ष
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी को जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। शासन के निर्देश पर इसके लिए 18 नवंबर को विकास भवन सभागार में जन प्रतिनिधियों की बैठक हुई थी। उसमें अनिल त्रिपाठी के नाम पर सहमति बनी थी। बृहस्पतिवार को इसकी घोषणा की गई है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि विधान परिषद सदस्य माध्यमिक शिक्षक ध्रुव कुमार त्रिपाठी, विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान, विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह के प्रतिनिधि अंबरीश राय, विधान परिषद सदस्य संतोष सिंह के प्रतिनिधि सुधाकर सिंह और सीडीओ जयकेश त्रिपाठी की मौजूदगी में बैठक हुई थी।
समिति के संयोजक जिला विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश त्रिपाठी के जरिये सभी जनप्रतिनिधियों के समक्ष विकास कार्य अनुश्रवण समिति से संबंधित शासनादेशों को पढ़ कर सुनाया गया। बैठक में सभी ने विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी को जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति का अध्यक्ष बनाए जाने पर सहमति प्रदान की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें