फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: डीजे बजाने से मना करने पर फोड़ा सिर

Fri, 28 Nov 2025 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के बारीडीहा गांव निवासी युवक ने रास्ते में कुछ लोगों को डीजे बजाने से मना किया। इससे नाराज आरोपियों ने उसका सिर फोड़ दिया। पुलिस ने गोपालपुर गांव निवासी तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बारीडीहा गांव निवासी रामसिंह ने महुली थाने में दिये गये अपने तहरीर में बताया कि मंगलवार की शाम चार बजे वह लोहारडाडी गांव निवासी गुड्डू के साथ पुल के पास खड़ा था। रास्ते में जसवंत पिकअप खडाकर डीजे बजा रहे थे। रास्ते में पिकअप खड़ाकर डीजे बजाने से मनाकर चले आए।
जब वह शेरपुर रोड पर खड़ा थे। उसी दौरान गोपालपुर गांव निवासी अवनीश चौहान व जसवंत ने कुछ अन्य गांव के अज्ञात लोगों के साथ आकर गाली व धमकी देते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। गुड्डू का सिर फट गया। महुली पुलिस ने बारीडीहा गांव निवासी रामसिंह की तहरीर पर गोपालपुर गांव निवासी अवनीश चौहान, जसवंत व कुछ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें