विकास भवन में निर्वाचन की बैठक को संबोधित करते एडीएम।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
नोडल अधिकारियों को ड्यूटी स्थल पर मुस्तैद रहने के निर्देश
- एडीएम ने की व्यय प्रेक्षकों सहित अन्य अधिकारियों के साथ की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को सकुशल संपन्न कराने के लिए शुक्रवार विकास भवन सभागार में एडीएम मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता बैठक हुई। इसमें उन्होंने सभी व्यय प्रेक्षकों सहित विभिन्न टीमों के नोडल अधिकारियों को ड्यूटी स्थल पर मुस्तैद रहने के निर्देश दिए।
बैठक में प्रभारी अधिकारी निर्वाचन व्यय, सहायक व्यय प्रेक्षक, वीडियो निगरानी टीम, लेखा टीम, एमसीएमसी, स्थायी निगरानी टीम, उड़नदस्ता टीम तथा व्यय अनुवीक्षण एवं काल सेंटर टीम से संबंधित निर्वाचन कार्य में लगाए अधिकारियों को एडीएम ने आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सभी व्यय प्रेक्षकों सहित विभिन्न टीमों के नोडल अधिकारियों को उनके कार्य से संबंधित बिंदुओं की जानकारी दी। बैठक में प्रशिक्षु एसडीएम नमन मेहता, प्रभारी वरिष्ठ कोषाधिकारी अभिनय सिंह, राकेश सिंह, सूचना अधिकारी सरोज कुमार सरोज, व्यय प्रेक्षक व सहायक व्यय प्रेक्षक के सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।