फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष छह साल के लिए निष्कासित

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष छह साल के लिए निष्कासित
विज्ञापन

- पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष को पार्टी ने छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने और पीस पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। यह जानकारी रविवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय ने दी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने बताया कि महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष मीनू सिंह पार्टी के निर्णय के विपरीत पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं। पार्टी के निर्णय के विपरीत जाकर मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र से पार्टी से घोषित प्रत्याशी रफीका खातून के विरोध में 11 फरवरी को पीस पार्टी के टिकट पर नामांकन पत्र दाखिल किया है, जो अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। इसी वजह से उन्हें कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। इसकी सूचना प्रदेश अध्यक्ष को भी भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें