पत्रकारो से बातचीत करते पूर्व विधायक अब्दुल कलाम।
- फोटो : KHALILABAD
नहीं छोड़ेंगे पार्टी, कार्यकर्ता बनकर करेंगे सेवा : कलाम
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी से खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र से टिकट कटने के बाद पूर्व विधायक अब्दुल कलाम पर पार्टी छोड़ने की अफवाह फैल गई थी। जिसका उन्होंने रविवार को खंडन किया। उन्होंने कहा कि वह पार्टी नहीं छोड़ेंगे और एक कार्यकर्ता की तरह पार्टी की सेेवा करेंगे।
उन्होंने कहा कि जो लोग पार्टी छोड़ने की अफवाह फैला रहे हैं, वह गलत है। वह पूरी ईमानदारी से पार्टी की सेवा करेेंगे। वह रविवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। पूर्व विधायक अब्दुल कलाम ने कहा कि पार्टी का टिकट काटने का फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष का है। जिसका वह सम्मान करते हैं। जबसे समाजवादी पार्टी की स्थापना हुई है, तभी से वह पार्टी के साथ जुड़े है। एक कार्यकर्ता की तरह वह पार्टी के लिए कार्य कर रहे हैं।