फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबीडी बांध : बाढ़ आने से पूर्व बचाव के उपाय शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
एमबीडी बांध : बाढ़ आने से पूर्व बचाव के उपाय शुरू
विज्ञापन

धनघटा। पिछले वर्ष तुर्कवलिया नायक गांव के पास घाघरा नदी की कटान से एमबीडी बांध पर उत्पन्न हुए खतरे के मद्देनजर सिंचाई विभाग ने बांध के बचाव में इस वर्ष कोई कोर कसर छोड़ना नहीं चाह रहा है। 350 मीटर की लंबाई में बांध का बोल्डर पिचिंग कार्य कराया जा रहा है। वहीं, बिड़हर घाट पर नदी की धारा मोड़ने के प्रयास में भी कार्य चल रहा है।
वर्ष 2013 में घाघरा नदी की कटान से कई गांव उसकी धारा से प्रभावित हुए थे। भिखारीपुर के पास एमबीडी बांध कटने से विकास खंड हैसर बाजार के 50 से अधिक गांवों में भारी तबाही मची थी। वर्ष 2014 में कटे हुए बांध की मरम्मत के बाद सिंचाई विभाग ने बोल्डर से पीचिंग करके उस स्थान को काफी हद तक मजबूत कर दिया। वर्ष 2021 के सितंबर, अक्तूबर में नदी भिखारीपुर के पश्चिम तुर्कवलिया नायक गांव के समीप सैकड़ों एकड़ कृषि योग्य भूमि को काटती हुई एमबीडी बांध पर खतरा उत्पन्न कर दी थी। बांध के बचाव के लिए सिंचाई विभाग को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसी समय सिंचाई विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेजा था कि बांध की मजबूती के लिए पिचिंग कार्य कराया जाना अति आवश्यक है। इसके साथ-साथ नदी की धारा मोड़ने की भी जरूरत है। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता सतीश चंद ने बताया कि तुर्कवलिया नायक गांव के पास 350 मीटर की लंबाई में बांध के बोल्डर से पिचिंग कराए जाने की मंजूरी शासन से मिल गई है। वहीं, नदी की धारा मोड़ने के लिए बिडहर घाट पुल के पूरब से पर कोपाइन और बोल्डर के माध्यम से नदी की धारा दक्षिण दिशा में मोड़ने के प्रयास में कार्य चल रहा है। उम्मीद है कि 31 मई तक दोनों कार्य पूर्ण हो जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें