फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजनौली में मनरेगा से कराए गए विकास कार्यों की हुई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
रजनौली में मनरेगा से कराए गए विकास कार्यों की हुई जांच
विज्ञापन

धनघटा। विकास खंड हैंसर बाजार के रजनौली गांव में मनरेगा के तहत कराए गए विकास कार्यों की जांच बृहस्पतिवार को एसडीएम धनघटा ने की। स्थलीय सत्यापन के साथ-साथ अभिलेखों का अवलोकन करने के साथ ही गांव के लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन

आदित्य राय ने उच्च न्यायालय में रिट याचिका दायर करके रजनौली में मनरेगा के तहत कराए गए विकास कार्यों की जांच मजिस्ट्रेट से कराए जाने की मांग की थी। इसी क्रम में एसडीएम डॉ. रविंद्र कुमार बृहस्पतिवार को ब्लॉक के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ जांच के लिए दूसरे दिन रजनौली गांव में पहुंचे। जांच के दौरान मनरेगा मजदूरों तथा गांव के लोगों से विकास कार्यों के संबंध में जानकारी ली गई। उसके बाद कार्यस्थल का स्थलीय सत्यापन किया गया। एसडीएम रविंद्र कुमार ने बताया कि जांच अभी जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें