संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। आरोपी की पहचान शिवा उर्फ शिवम निवासी मुडाडीहा खुर्द थाना दुधारा के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ कोतवाली खलीलाबाद में विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है। पीड़िता ने 25 दिसंबर को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आरोपी ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया और मारपीट की।
प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश दूबे के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने शनिवार को बगहिया मोड़ इंडस्ट्रियल तिराहा के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।