संतकबीरनगर। जिले में पुरुष नसबंदी कराए जाने के लिए बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद परिसर से प्रसार वाहनों को अधीक्षक डॉ. उमर हसमत अंसारी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पुरुष नसबंदी आसान व सुरक्षित है। इसका लाभ लोगों को उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुरुष नसबंदी पखवारे की शुरूआत हो चुकी है। यह अभियान चार दिसंबर तक चलेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्र के स्वास्थ्य कर्मियों के सहयोग से इसका लाभ प्राप्त किया जा सकता है। इस दौरान डॉ. सुखदेव, बीपीएम अभय त्रिपाठी, बीसीपीएम महेंद्र त्रिपाठी, अनिल कुमार, दिनेश चौधरी, सत्यव्रत तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद