किसान सेवा सहकारी समिति बिगरामीर पर यूरिया खाद के लिए लंबी कतार -संवाद
सेमरियावां। किसान सेवा सहकारी समिति बिगरामीर पर बृहस्पतिवार की सुबह यूरिया के लिए किसानों की लंबी कतार लग गई। 200 किसानों में 400 बोरी यूरिया का वितरण किया गया।
समिति पर बिगरामीर, करही, देवरिया विजई, धरुई, उसराशहीद, महुआरी, मूड़ाडीहाखुर्द, पैड़ी, बिगरा अव्वल, चिउटना, तिनहरी माफी आदि गांवों के किसान जुट गए। ऐसे सभी किसानों के लाइन में लगने के बाद मशीन पर अंगूठा निशान लगवाकर खाद वितरित की गई। बहुत से किसान खाद से वंचित रह गए।
किसान कुतुबुद्दीन, इसरार अहमद, समीउल्लाह, शाहिद, कपूर आदि ने बताया कि ई पास मशीन पर अंगूठा लगाकर दो से तीन बोरी खाद दी गई है। गेहूं की सिंचाई के बाद यूरिया का छिड़काव किया जाना है। इसलिए खाद लेकर रख दी गई है। संवाद