फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मेन लाइन का तार टूटा, दो घंटे बाधित रही बिजली आपूर्ति

Mon, 01 Jul 2024 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। विद्युत निगम के दावे के बावजूद बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं हो पा रहा है। रविवार को 132 सब स्टेशन खलीलाबाद के मेन सप्लाई के 33 हजार लाइन का तार टूट गया। जिसके कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। इस दौरान उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से शहर में बिजली आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इस बीच रविवार को दोपहर दो बजे अचानक मेन लाइन का तार टूट गया, जिसके कारण हाइडिल क्षेत्र, स्टेशन के आसपास आदि क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति गुल हो गई। जिसके कारण उपभोक्ताओं को उमस भरी गर्मी से परेशान होना पड़ा। इस बीच विद्युत कर्मियों ने टूटे तार को जोड़ने का प्रयास शुरू किया और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद तार को जाेड़ा जा सका। इसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी और उपभोक्ताओं को राहत मिली।
विज्ञापन

अवर अभियंता अमित सिंह ने बताया कि अचानक मेन सप्लाई का तार टूट जाने से समस्या आई थी, जिसे ठीक कराकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें