फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसा बोर्ड की परीक्षा शनिवार से

विज्ञापन
विज्ञापन
मदरसा बोर्ड की परीक्षा शनिवार से
विज्ञापन

-16 केंद्रों पर होगी मदरसा बोर्ड की परीक्षा, 3,179 परीक्षार्थी होंगे शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं शनिवार से शुरू होगी। जिले में परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए 16 केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर 3,179 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसके लिए प्रशासन ने तैयारी पूरी की ली है।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पांडेय ने बताया कि मदरसा बोर्ड की मुंशी, मौलवी, आलिम, कामिल आदि की परीक्षाएं 14 मई से शुरू हो रही है। उन्होंने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण, नकलविहीन व सकुशल संपन्न कराने के लिए 16 केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। परीक्षाएं 22 मई तक चलेगी। जिसमें 3,179 परीक्षार्थी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह आठ बजे से 11 बजे तक तथा दूसरी पाली की परीक्षा दो बजे से पांच बजे तक होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। परीक्षा की पूरी सूचना मदरसा पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। जिसमें परीक्षार्थियों की अनुपस्थिति और उपस्थित को पूरा ब्योरा दर्ज रहेगा। जो परीक्षार्थी खुद चेक कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें