फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: निकल रही थी प्रेमी की बरात, पुलिस लेकर पहुंच गई प्रेमिका

Mon, 22 Apr 2024 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रेमी पर लगाया दस वर्ष से शारीरिक शोषण करने का आरोप
विज्ञापन

- कैंपियरगंज थाने में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी

मेंहदावल। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने गोरखपुर जनपद के कैंपियरगंज क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को प्रेमजाल में फंसाया। शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। प्रेमिका को शादी के नाम पर टालमटोल करता रहा। प्रेमिका से पीछा छुड़ाने के लिए उसने अपनी शादी भी तय कर ली। रविवार को उसकी बरात निकलने वाली थी। इससे पहले प्रेमिका ने प्रेमी के खिलाफ कैंपियरगंज थाने में दुष्कर्म का केस पंजीकृत कराकर पुलिस के साथ कथित प्रेमी के घर पहुंच गई। जिसके बाद युवक का पूरा परिवार फरार हो गया। पूरे मामले प्रेमिका ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। मामले में लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।
मेंहदावल क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक 2014 में गोरखपुर जनपद के कैंपियरगंज क्षेत्र के एक गांव में निवास करने वाली युवती को प्रेम संबंध में फंसा लिया। युवती का आरोप है कि उसके प्रेमी ने उससे कई बार शारीरिक संबंध बनाए। युवती का आरोप है कि युवक के परिवार के सदस्यों को कई बार संबंध की जानकारी दी। परिवार के लोग टालमटोल करते रहे। युवती से शादी करने से युवक ने इन्कार कर दिया। उसके साथ दुर्व्यवहार करने लगा। युवक ने प्रेमिका से पीछा छुड़ाने के लिए बेलहर क्षेत्र के एक गांव में चुपके से अपनी शादी तय कर ली। रविवार को उसकी गांव से बरात जाने वाली थी।
विज्ञापन

पीड़िता ने कैंपियरगंज थाने में युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया। बरात निकलने के दिन रविवार को वह अपने परिवार के सदस्यों व पुलिस को लेकर आरोपित के घर आ धमकी। पूरा परिवार उसे देखकर फरार हो गया। परिवार के सदस्यों ने बताया शादी टाल दी गई है। देर शाम तक पीड़िता आरोपी के घर जमी हुई थी। घर पर सन्नाटा था।
विज्ञापन

सीओ राघवेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि इस मामले में कैंपियरगंज थाने में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ है। मामला दूसरे थाने से जुड़ा होने के कारण मेंहदावल थाना सीधे तौर पर नहीं जुड़ा है। कैंपियरगंज पुलिस के सहयोग के लिए लोकल पुलिस को लगाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें