नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी
- फोटो : amar ujala
संतकबीरनगर से महागठबंधन के बसपा प्रत्याशी भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी के नामांकन में शामिल होने पहुंचे हैं नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने भाजपा पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी आतंकवादियों से लड़ने का ढोंग करती है।
नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने कहा कि आतंकवादियों से लड़ने का ढोंग करने वाली बीजेपी ने एक आतंकवादी को ही टिकट दे दिया। राम गोविंद चौधरी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का नाम लिए बगैर कहा कि बीजेपी हिंदू मुसलमान को लड़ाकर देश का माहौल बिगाड़ना चाहती है।
लेकिन आज देश का हर हिंदू मुसलमान समझदार हो चुका है। इसके साथ ही रामगोविंद चौधरी ने इलेक्शन कमीशन की सक्रियता पर भी सवाल उठाए।