फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: उमस भरी गर्मी में बिजली के लोकल फाल्ट ने बढ़ाई मुसीबत

Fri, 01 Aug 2025 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
बरईटोला में बिजली का फाल्ट ठीक करते  कर्मचारी 
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले की बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हो पा रहा है। कहीं ट्रांसफार्मर में गड़बड़ी आ जा रही है तो कहीं लोकल फाल्ट के चलते बिजली गुल हो जा रही है। इसके चलते गांव से लेकर शहर तक उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। शहर में बार-बार ट्रिपिंग की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

इस समय उमस भरी गर्मी पड़ रही है। जिससे लोग परेशान है। लोगों को बिजली आपूर्ति से राहत की उम्मीद थी, लेकिन बिजली आपूर्ति व्यवस्था भी प्रभावित हो गई है। शहर के नेदुला में बिजली आपूर्ति के लिए लगे ट्रांसफार्मर में गड़बड़ी के चलते इस क्षेत्र की बिजली आपूर्ति करीब दो घंटे तक प्रभावित रही। जिससे पंखा, कूलर बेकार हो गए। लोग उमस भरी गर्मी से जूझते रहे। बाद में बिजली कर्मियों ने गड़बड़ी दूर की तब जाकर लोगों को राहत मिली। शहर के ही बरई टोला में भी लोकल फाल्ट के चलते बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
सूचना पर पहुंचे बिजली कर्मियों ने फाल्ट को ठीक किया और बिजली आपूर्ति बहाल की। इसके साथ ही शहर में बार-बार ट्रिपिंग की समस्या बनी हुई है। बिजली की आवाजाही से व्यापारियों के साथ ही आम उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ रहा है। खासकर बिजली से चलने वाले उपकरण बेकार हो जा रहे हैं। स्थिति यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह पांच बजे बिजली गुल हो जा रही है और आठ बजे के बाद आती है। इस दौरान पानी का संकट खड़ा हो रहा है। उपभोक्ता संजय कुमार भारती, अंबिका प्रसाद आदि ने बताया कि सुबह स्नान ध्यान से लेकर बच्चों को स्कूल के लिए तैयार करना रहता है। बिजली न रहने से समस्या झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें