फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत कबीर नगर: खाद की दुकानों के लाइसेंस निलंबित

विज्ञापन
धनघटा में खाद बीज की दुकान की जांच करते जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा।संवाद
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी व जिला कृषि अधिकारी ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए उपजिलाधिकारी अजय कुमार त्रिपाठी व जिला कृषि अधिकारी प्रकाश चंद्र विश्वकर्मा ने शुक्रवार को तहसील क्षेत्र में उर्वरक की दुकानों की जांच की। खामियां मिलने पर दो दुकानों का लाइसेंस निलंबित कर दिया।
विशेष अभियान के अंतर्गत उप जिलाधिकारी व जिला कृषि अधिकारी की संयुक्त टीम ने ग्रामीण सेवा केंद्र खलीलाबाद और मुन्नालाल खाद बिक्री केंद्र गोरखल का निरीक्षण किया। इसमें खामियां मिलने पर दोनों दुकानों का लाइसेंस निलंबित कर दिया। एसडीएम ने बताया कि जांच के दौरान स्टॉक का सत्यापन किया गया। ग्रामीण सेवा केंद्र खलीलाबाद में 54 बोरी यूरिया तथा मुन्नालाल खाद बिक्री केंद्र मेंर 67 बोरी यूरिया कम पाई गई।
विज्ञापन

साईं बीज भंडार पायलपार दुकान को बंद पाया गया तथा सद्गुरु बीज भंडार पायलपार का अभिलेख अद्यतन नहीं पाया गया। दोनों दुकान मालिकों को नोटिस जारी की गई। संयुक्त टीम ने दुकानों का स्टॉक पंजिका, बिक्री पंजिका, रेट लिस्ट का अवलोकन किया। उप जिलाधिकारी ने बताया कि शासन की मंशा अनुरूप समय-समय पर इसी तरह अभियान चलाकर अवैध भंडारण तथा कालाबाजारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

धनघटा तहसील अंतर्गत उप जिलाधिकारी धनघटा डॉ. रवींद्र कुमार ने जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा के साथ कृषि बीज भंडारों एवं कृषि रक्षा इकाई केंद्रों का निरीक्षण करते हुए दुकान का लाइसेंस, बिक्री एवं स्टॉक रजिस्टर आदि का सत्यापन किया तथा आवश्यक दिशानिर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें