फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सरयू नहर में रिसाव, पांच सौ बीघा गेहूं की फसल डूबी

Thu, 26 Dec 2024 03:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
नहर में रिसाव होने से धर्मसिंहवा क्षेत्र की डूबी हुई गेहूं की फसल।
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। पानी आते ही सरयू नहर में रिसाव से सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल डूब गई है। इसके साथ ही मरम्मत के नाम पर हुआ खेल उजागर हो गया है। किसानों ने बताया कि नहर के बंधे पर जगह-जगह चूहों ने होल कर दिया है। मरम्मत के नाम पर ठेकेदारों ने मनमानी की। उसका खामियाजा किसान भुगत रहे हैं।
विज्ञापन

सरयू नहर खंड की शाखा धर्मसिंहवा थाना के किनारे से खजुरी होते हुए बखिरा की तरफ निकली है। इसी नहर की एक माइनर शाखा बढ़या, बेलराई, केंचुआखोर होकर मेंहदूपार तक आई है। हर वर्ष नहर की सफाई के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं। उसमें नहर की पटरियों की मरम्मत भी शामिल होती है। बढ़या गांव के पास साइफन में ढाल होने से प्रतिवर्ष बेलराई का सिवान डूब जाता था। इस बार रिसाव से बेलराई सिवान के साथ बरगदवा, केचुआखोर, मेंहदूपार के सिवान पिपरी तक पानी फैल गया। इससे किसानों की करीब पांच सौ बीघा से ज्यादा फसल डूब गई है।

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें