फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व सांसद स्वर्गीय शरद त्रिपाठी

विज्ञापन
कबीर चौरा परिसर में आयोजित पूर्व सांसद स्वर्गीय शरद त्रिपाठी की प्रथम पुण्य तिथि पर मंचासीन रहे ? - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व सांसद स्वर्गीय शरद त्रिपाठी
विज्ञापन

सदन में छोटे-छोटे मुद्दे तक को उठाते थे पूर्व सांसद स्वर्गीय शरद त्रिपाठी : केंद्रीय मंत्री
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। कबीर चौरा परिसर में बृहस्पतिवार को पूर्व सांसद स्वर्गीय शरद त्रिपाठी की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। इस दौरान स्वर्गीय शरद त्रिपाठी के जीवन पर आधारित पत्रिका का विमोचन भी हुआ। वक्ताओं ने पूर्व सांसद स्वर्गीय शरद त्रिपाठी के कार्य व्यवहार की सराहना की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि सांसद स्वर्गीय शरद त्रिपाठी अपने क्षेत्र की छोटी-छोटी समस्याओं को सदन में उठाते थे। उन्होंने पांच वर्ष में जो अपनी पहचान बनाई, उसको शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। वह सदैव संतकबीरनगर के विकास और उत्थान को लेकर चिंतित रहते थे। देवरिया के सांसद डॉक्टर रामपति राम त्रिपाठी ने कहा कि पूर्व सांसद स्वर्गीय शरद त्रिपाठी की स्मृतियां धरोहर के रूप में मौजूद हैं। हमारी सरकार के सबका साथ, सबका विकास के नारे को जिसे कबीर ने दिया था, उसे स्वर्गीय शरद त्रिपाठी ने संसद में बुलंद करने का कार्य किया। जो कमियां कबीर स्थली के विकास में रह गई हैं, उसे वे पूरा कराने का भरपूर प्रयास करेंगे। महंत विचार दास ने कहा कि स्वर्गीय सांसद शरद त्रिपाठी महान व्यक्तित्व के धनी थे। हम सब उन्हें कभी भी नहीं भूल पाएंगे। उनकी चाहत रहती थी कि कबीर साहेब की बातों को कैसे लोगों तक पहुंचाया जा सके। इसके लिए वह चिंतित रहते थे। एमएलसी सुभाष यदुवंश ने कहा कि स्वर्गीय त्रिपाठी का न रहना हम सबके लिए दुख की बात है। सांसद इंजीनियर प्रवीण निषाद ने कहा कि स्वर्गीय शरद त्रिपाठी विलक्षण व्यक्तित्व के मालिक रहे हैं। उन्होंने कबीर को अपने जीवन का आधार माना और कबीर स्थली के विकास के लिए चिंतित रहते थे। पूर्व सांसद इंद्रजीत मिश्र ने कहा कि स्वर्गीय शरद त्रिपाठी की कमी आज हम सभी को खल रही है। विधायक अंकुरराज तिवारी ने कहा कि हम सब के बीच एक कबीर के विचारक अब नहीं रहे। कार्यक्रम का संचालन दीपू सिंह ने किया। इस अवसर पर चेयरमैन संगीता वर्मा, संजय चौधरी, पूर्व चेयरमैन पप्पू शाही, समयदेव पांडेय, अजय चतुर्वेदी, विशाल चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव, चेयरमैन श्यामसुंदर वर्मा, पूर्व चेयरमैन मोती जायसवाल, सुबोधचंद यादव, उपमा पांडेय, विधायक जयमंगल कन्नौजिया, मृगेंद्र त्रिपाठी, विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, दिगपाल पाल, मदन नरायन सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष रामललित चौधरी, पूर्व विधायक गंगा सिंह कुशवाहा, सेतभान राय, संदीप मिश्र, दीपक कन्नौजिया, प्रदीप गुप्त, बनार्जी लाल अग्रहरी, पुष्कर चौधरी, सतविंदर पाल सिंह उर्फ जज्जी, महेंद्र दूबे, अमित श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्गुण भजन का हुआ आयोजन
स्वर्गीय शरद त्रिपाठी की याद में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में संतों ने निर्गुण भजन की प्रस्तुति की। आकाशवाणी की स्वेता सिंह ने निर्गुण भजन अमन है इश्क मस्ताना सुनाकर लोगों को मुग्ध कर दिया। इसके बाद साध्वी सेवादास रे हंसा ये पिंजड़ा नहीं तेरा, न घर मेरा न घर तेरा, चिड़िया रैन बसेरा, निर्गुण भजन प्रस्तुत किया। निर्गुण गायक रामचंद्र साहेब ने आया है सो जायेगा, राजा रंक फकीर सुनाया। इसके बाद उन्होंने कहवां से आये हो, कहवां के जाना है सुनाया। भजन गायक डॉ. हरिशरण शास्त्री ने भी कबीर निर्गुण भजन प्रस्तुत किया। इस दौरान आयोजित विशाल भंडारे में आए लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें