फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरीय क्षेत्र में शामिल तरकुलवा में बुनियादी सुविधाओं का अभाव

विज्ञापन
नगर पंचायत बखिरा में शामिल गांव तरकुलवा में जाम नाली। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
नगरीय क्षेत्र में शामिल तरकुलवा में बुनियादी सुविधाओं का अभाव
विज्ञापन

सड़क, शुद्ध पेयजल, जलभराव व नाली की समस्या अब भी नहीं हुई दूर
बखिरा (संतकबीरनगर)। दो साल पहले बखिरा को नगर पंचायत का दर्जा मिला। इसमें 12 ग्राम पंचायतें शामिल हुईं। नगरीय क्षेत्र में शामिल तरकुलवा के लोगों को अब तक शहरी सुविधाएं मयस्सर नहीं हो सकी हैं। सड़क, शुद्ध पेयजल, जलभराव व नाली की समस्या बनी हुई है।
नगर पंचायत बखिरा में शामिल हुए तरकुलवा के लोगों को शहरी सुविधा का इंतजार है। यहां की आबादी करीब 15,00 है। यहां नालियां जाम हैं। खराब सड़क व कूड़ा जमा होने से गांव के लोगों की समस्याएं बढ़ गईं हैं। नगर क्षेत्र में शामिल होने पर लोगों में विकास की उम्मीद जगी थी, लेकिन मात्र झाड़ूू लगाने के अलावा गांव में कोई भी अन्य कार्य नहीं किया जा रहा है। गांव के भीतर प्राथमिक विद्यालय व दुर्गा मंदिर के मध्य रास्ते में ही कूड़ा रखा जाता है। इससे विद्यालय में पढ़ने वाले नौनिहाल व मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को गंदगी का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र में बनी नाली को आगे अवरुद्ध कर दिए जाने से आबादी के बीच जलभराव की समस्या बनी रहती है। अधिकतर मार्ग खड़ंजा हैं। इससे लोगों को काफी दिक्कत होती है।
विज्ञापन

नगर पंचायत में शामिल होने के बाद भी यहां के लोगों को शहरी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। जलनिकासी यहां की प्रमुख समस्या है। सड़कों पर जलभराव रहता है। लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है। इस ओर जिम्मेदारों को ध्यान देना चाहिए।
- पंकज कन्नौजिया
यहां साफ- सफाई व झाडू भी ठीक से नहीं लगाया जा रहा है। सफाईकर्मी गांव में कुछ स्थानों पर झाड़ूू लगाकर चले जाते हैं। तरकुलवा में कूड़े का ढेर लगा हुआ है। नगरीय क्षेत्र में शामिल होने से बेहतर तो गांव ही था।
-नाजिम मंसूरी
मार्गों की हालत बदहाल है। शुद्ध पेयजल की समस्या है। इससे नागरिकों को काफी दिक्कत हो रही है। उम्मीद थी कि नगर पंचायत में शामिल होने से यहां के लोगों को शहरी सुविधाएं मिलेंगी, लेकिन दो वर्ष बाद भी जिम्मेदार ने सुधि नहीं ली।
विज्ञापन

- राजू
कोट
नगरीय क्षेत्र में साफ-सफाई कराया जा रहा है। कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था पर ध्यान है। शासन से बजट की मांग की गई है। जैसे ही बजट मिलेगा, नगरीय क्षेत्र में प्राथमिकता के साथ विकास कार्य कराया जाएगा।
प्रदीप कुमार, ईओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें