फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवीएम की निगरानी करा रहे राजनीतिक दल

विज्ञापन
एचआरपीजी कॉलेज में ईवीएम की रखवाली करते नेता। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
ईवीएम की निगरानी करा रहे राजनीतिक दल
विज्ञापन

सपा, बसपा और आम आदमी पार्टी के लोग दिनभर कॉलेज गेट के सामने रहते हैं मौजूद
डीएम और एसपी ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण
संतकबीरनगर। एचआरपीजी कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम की निगरानी लगातार राजनीतिक दल के लोग कर रहे है। सपा, बसपा और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सोमवार को पूरे दिन कॉलेज गेट के सामने खड़े रहे। परिसर में आने-जाने वालों की निगरानी करते रहे। डीएम और एसपी ने भी स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया।
पांच मार्च को कॉलेज परिसर से ईवीएम के खाली बक्से को हटाने की सूचना पर सपा कार्यकर्ता पहुंच गए थे और हंगामा किया था। जांच में यह बॉक्स अतिरिक्त मिला था। उसके बाद से सपा और बसपा के कार्यकर्ता सतर्कता बरत रहे हैं। रात में भी दोनों दलों के दो-दो कार्यकर्ता परिसर में रहते हैं। इसके लिए उनका पास भी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी जयराम पांडेय ने कहा कि ईवीएम की निगरानी की जा रही है। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार हार की डर से कुछ भी कर सकती है। सपा के टेंट में जिलाध्यक्ष गौहर अली खां, पूर्व प्रमुख राम आशीष यादव, धनघटा के प्रत्याशी अलगू चौहान, इंदल यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मनोज राय, श्यामजी विश्वकर्मा, मनीष पांडेय, जिला पंचायत सदस्य अर्जुन यादव, प्रिया पाठक, हनुमान कन्नौजिया, अरशद खान समेत अन्य मौजूद रहे। बसपा के टेंट में जिलाध्यक्ष धर्मदेव प्रियदर्शी समेत अन्य मौजूद रहे। आम आदमी पार्टी के खलीलाबाद प्रत्याशी सुबोध यादव ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें