खलीलाबाद सीएचसी परिसर में पड़ा कूड़ा।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
सीएचसी खलीलाबाद में पसरी गंदगी, लोगों की बढ़ी परेशानी
- एक्सरे प्लेट न होने से मरीजों को बाहर करानी पड़ रही जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सीएचसी खलीलाबाद के परिसर में गंदगी पसरी हुई है। जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा हुआ है। जिससे दुर्गंध उठ रही है। अस्पताल आने वाले मरीजों को परेशानी हो रही है। इसके साथ ही अस्पताल में एक्सरे प्लेट नहीं है। जिससे मरीज बाहर जाकर जांच करानी पड़ रही है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद शहर में स्थापित है। जहां पर प्रतिदिन 300 से 400 मरीज आते हैं। इसके साथ ही यहां पर कोरोना टीकाकरण का कार्य भी होता है। परिसर में ही कर्मचारियों का आवास बना है और ब्लड बैंक भी स्थापित है। जिला क्षय रोग विभाग भी परिसर में ही स्थापित है। इसके बावजूद परिसर में जगह-जगह कूड़ा फेंका गया है। अस्पताल आए दिनेश कुमार, बजरंगी लाल, रामकेवल ने बताया कि अस्पताल आने पर परिसर में गंदगी रहती है। इसकी सफाई नियमित होनी चाहिए। एक्सरे कराने आए जय शंकर, भानमती ने बताया कि कमर में कुछ दिक्कत थी तो डॉक्टर ने एक्सरे लिखा था, पर एक्सरे नहीं हो रहा है। अब बाहर से कराना पड़ेगा। सीएचसी अधीक्षक डॉ. वीके सोनी ने बताया कि परिसर की रोजाना सफाई होती है। कुछ कूड़ा रह गया होगा। जिसे साफ करा दिया जाएगा। एक्सरे प्लेट खत्म हो गया है। जिससे एक्सरे नहीं हो पा रहा है। जल्द ही एक्सरे प्लेट आ जाएगा।