फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनारोधी वैक्सीन खत्म, कई लोग बिना टीका लगवाए लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोनारोधी वैक्सीन खत्म, कई लोग बिना टीका लगवाए लौटे
विज्ञापन

- स्वास्थ्य विभाग ने भेजी डिमांड, आज सुबह तक वैक्सीन आने की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में मंगलवार दोपहर कोरोनारोधी वैक्सीन खत्म हो गई। इस कारण बड़ी संख्या में लोगों को बिना टीका लगवाए ही लौटना पड़ा। ऐसे में बुधवार को टीका वैक्सीन मिलने पर ही लब सकेगा। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को कहना है कि डिमांड भेजी गई है। बुधवार सुबह तक वैक्सीन उपलब्ध होने की उम्मीद है।
जिले के 11 अस्पतालों और शिविरों में सोमवार से शनिवार तक कोरोनारोधी टीकाकरण का किया जाता है। इसके लिए हर दिन का अलग-अलग लक्ष्य तय किया जाता है। जिला अस्पताल, सीएचसी खलीलाबाद, सीएचसी मेंहदावल, सीएचसी नाथनगर, सीएचसी सेमरियावां, सीएचसी सांथा, सीएचसी हैंसर, पीएचसी बघौली, पीएचसी बेलहर, उप स्वास्थ्य केंद्र मगहर पर लगातार टीकाकरण का कार्य हो रहा है। जिले में शनिवार को ही वैक्सीन कम थी। रविवार को शासन से 8600 डोज वैक्सीन मिली थी। इससे सोमवार और मंगलवार को टीकाकरण हुआ। मंगलवार दोपहर में ही वैक्सीन समाप्त हो गई। ऐसे में बड़ी संख्या में लोगों को टीकाकरण केंद्रों से बिना टीका लगवाए ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन

जिले में मंगलवार दोपहर कोरोनारोधी वैक्सीन खत्म हो गई है। शासन में वैक्सीन के लिए डिमांड भेजी गई है, उम्मीद है कि बुधवार की सुबह तक वैक्सीन आ जाएगी। जिससे फिर से टीकाकरण में तेजी आ जाएगी।
विज्ञापन

- डॉ इंद्रविजय विश्वकर्मा, सीएमओ
टीका लगवाने के लिए बुलाया गया दूसरे दिन
खलीलाबाद सीएचसी पर कोरोनारोधी टीका दोपहर तीन बजे समाप्त हो गया। ऐसे में लाइन में खड़े लोग निराश होकर वापस लौट गए। उन्हें दूसरे दिन टीकाकरण के लिए बुलाया गया है। चकदही निवासी धर्मेंद्र कुमार, रमेश व बंजरिया निवासी साधु यादव, विजय कुमार ने बताया कि करीब घंटे भर से लाइन में लगे थे। जब उनकी बारी आई तो बताया गया कि टीका खत्म हो गया है। जिससे वे लोग वापस चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें