फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुमटी में लगी आग से सामान जलकर नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
गुमटी में लगी आग से सामान जलकर नष्ट
विज्ञापन

मगहर (संतकबीरनगर)। कोतवाली क्षेत्र के गड़सरपार में मंगलवार की देर रात दिव्यांग की गुमटी की दुकान में आग लग गई। जब तक ग्रामवासी आग बुझाते तब तक उसमें रखा सामान जल गया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत गड़सरपार निवासी छेदी खां दोनों पैर से दिव्यांग हैं। उनकी पत्नी नूरजहां को भी कम दिखाई देता है। जीविकोपार्जन के लिए गांव में काली मंदिर के पास रोजमर्रा के सामान की गुमटी में खोल रखी है। मंगलवार की देर रात गुमटी में अचानक आग लग गई। उन्होंने गांव वालों से मदद की गुहार लगाई। जब तक गांववाले आग बुझाने का प्रयास करते तब तक उसमें रखा सारा सामान जल चुका था। पीड़िता नूरजहां ने बताया कि मंगलवार को दिन में दुकान के लिए करीब 22 हजार रुपये का सामान खरीदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें