फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कायस्थ समाज ने की भगवान चित्रगुप्त की पूजा

Fri, 24 Oct 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
भगवान चित्रगुप्त की जयंती पर उनके  चित्र पर माल्यार्पण करते हुए लोग। स्रोत - आयोजक
विज्ञापन
संतकबीरनगर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वाधान में शहर के बंगला ताल स्थित एक मैरिज हाल में सामूहिक चित्रगुप्त पूजा की गई। इस दौरान समाज के लोगों ने पारंपरिक रीति रिवाज के साथ कलम-दवात का पूजन किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान कायस्थ समाज ने सर्वप्रथम भगवान चित्रगुप्त की स्तुति कर कलम-दवात का पूजन किया गया। सामूहिक रूप से लोगों ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर भगवान चित्रगुप्त के प्रति अपना सम्मान प्रकट किया तथा उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक धनघटा गणेश चौहान के साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में खलीलाबाद नगर पालिका चेयरमैन जगत जायसवाल, यूथ आइकॉन प्रदीप सिंह सिसौदिया, डॉ. केसी पाण्डेय, विनीत चड्ढा ने उपस्थित होकर समाज के लोगों का उत्साहवर्धन किया।
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष पवन श्रीवास्तव ‘सबा’ ने कहा कि यह सर्वसमाज का कार्यक्रम है, हम सबको कलम की पूजा करने तथा समाज को जोड़ने का संदेश देते हैं। कार्यक्रम के संरक्षक डॉ. एनएन श्रीवास्तव, विशंभर लाल श्रीवास्तव, डॉ. एके श्रीवास्तव, डॉ. संजीव श्रीवास्तव ने सर्वसमाज को कलम दवात पूजन एवं भगवान चित्रगुप्त की जयंती की बधाई देते हुए कहा अब समय आ गया है जब समाज कायस्थ एकता की मिसाल को जानेगा, हम सब हर असहाय एवं निरीह परिवार को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में महासचिव शोभित श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, डॉ एके सिन्हा, प्रदेश उपाध्यक्ष रतन श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें