बीआरसी बेलहर पर आयोजित हुई कार्यशाला-स्रोत बीआरसी
मेंहदावल। सभी शिक्षकों और शिक्षणेतर कर्मी का कर्मयोगी प्रशिक्षण जरूरी है। सोमवार को बीईओ महेंद्र नाथ त्रिपाठी ने ब्लाॅक में कर्मयोगी पोर्टल पर पंजीकरण और प्रशिक्षण नहीं करने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों को कर्मयोगी भारत पोर्टल या आईओजीटी कर्मयोगी प्लेटफॉर्म पर पंजीकरण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी प्रोफाइल बनानी होगी और उपलब्ध पाठ्यक्रमों से अपनी पसंद का कोर्स चुनना होगा। पंजीकरण के बाद, अपनी प्रोफाइल में लॉगइन करें। व्यक्तिगत, व्यावसायिक जानकारी में नाम, पद, विभाग के साथ अपनी शैक्षिक योग्यता व अनुभव का विवरण जोड़ें। कर्मयोगी पोर्टल पर कर्मयोगी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध पाठ्यक्रमों की सूची ब्राउज करने के बाद अपनी रुचि और आवश्यकता के अनुसार पाठ्यक्रम का चयन करे। इसका अध्ययन गंभीरता से करते हुए ऑनलाइन मूल्यांकन या क्विज में भाग लें। पाठ्यक्रम पूरा करने के बाद सभी प्रतिभागियों को एक प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। प्रमाण पत्र डाउनलोड करें और अपनी प्रोफाइल पर जाकर माई लर्निंग या माई कोर्सेज अनुभाग पर अपने चिन्हित पाठ्यक्रम का प्रमाण पत्र डाउनलोड करने के लिए डाउनलोड या व्यू सर्टिफिकेट विकल्प पर क्लिक करें। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि कुछ पाठ्यक्रमों को पूरा करने के लिए कुछ समय लग सकता है, और प्रमाण पत्र जारी होने में कुछ समय लग सकता है।