फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दंपती पर हत्या की कोशिश की प्राथमिक दर्ज

Mon, 19 Jan 2026 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। थाना क्षेत्र के जमया गांव निवासी दंपती पर गांव के ही व्यक्ति को मारने पीटने पर पुलिस ने हत्या की कोशिश की धारा में सोमवार को प्राथमिक की दर्ज की है। घटना शनिवार की बताई जा रही है।
विज्ञापन

एसओ हरिकेश भारती ने बताया कि गांव जमया निवासी विनोद शुक्ला पुत्र रामनारायण ने तहरीर में कहा कि उनके गांव के इंद्रजीत यादव व उसकी पत्नी प्रिया यादव उनके घर पर आकर तीन दिन से गाली-गलौज कर रहे थे। इसकी सूचना डायल 112 पर दी गई थी। आरोप है कि 17 जनवरी की शाम लगभग पांच बजे वह सिर पर गेहूं की गठरी रखकर उसे पिसवाने जा रहे थे। रास्ते में प्रतिवादियों ने कुदाल व सब्बल से हमला कर दिया। शोर सुनकर लोगों ने बीच-बचाव किया। एसओ ने बताया कि आरोपी दंपती के खिलाफ हत्या की कोशिश की धारा में प्राथमिक दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें