फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शतचंडी महायज्ञ के लिए निकाली कलश यात्रा

Mon, 16 Oct 2023 11:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। क्षेत्र के मेंहदूपार में रविवार को भव्य कलश यात्रा निकालकर नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। दिन में वृंदावन धाम से आए कथावाचक प्रवचन करेंगे जबकि रात में अयोध्या से आए कलाकार रामलीला का मंचन करेंगे।
विज्ञापन

मेंहदूपार में नवरात्रि में शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ रविवार को हुआ। कलश यात्रा में शामिल 211 कन्याओं ने कलश उठाया। गांव के पूज्य देव श्रीबीरा बाबा के दर्शन के बाद प्रेमांबा देवी वैष्णव मंदिर में दर्शन के बाद जमया गांव होते गांव के पूरब बूढ़ी राप्ती नदी के तट पर कलश पूजन के साथ कलश में जल भर के यज्ञ मंडप में स्थापित किया गया। यज्ञ संरक्षक बाबूराम पांडेय ने बताया कि यज्ञ नौ दिनों तक चलेगा। यज्ञ के दौरान वृंदावन धाम से आए आलोकानंद जी महाराज के जरिए प्रवचन होगा और रात में रामलीला कलाकारों द्वारा मंचन किया जाएगा। इस अवसर पर यज्ञ समिति के अध्यक्ष मनीष कुमार शुक्ला, रवींद्र शुक्ला, सुखदेव शुक्ला, मुख्य यजमान हरिशंकर शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें