फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कायस्थ समाज ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा की

विज्ञापन
मड़या में स्थित चित्रगुप्त मंदिर में कलश दावत की पूजा करते हुए।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
कायस्थ समाज ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा की
विज्ञापन

चित्रगुप्त मंदिर मड़या पर कलम-दवात का पूजन हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से शुक्रवार की शाम चित्रगुप्त मंदिर मड़या में भगवान चित्रगुप्त की जयंती पर पूजन-अर्चन किया गया। इस दौरान कलम-दवात के पूजन-अर्चन के साथ हवन भी किया गया। साथ ही साथ पूरे समाज के लिए मंगलकामना भी की गई।
चित्रगुप्त पूजन को लेकर सुबह से ही कायस्थ समाज के लोगों में उत्साह रहा। भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा श्रद्धा के साथ की गई। कलम-दवात की पूजा के बाद भगवान चित्रगुप्त के मंदिर में हवन-पूजन करने के साथ भगवान के दर्शन कर आरती की गई। इस पूजन के दौरान ज्योतिषचार्य डॉ. सुजीत, डॉ. आलोक सिन्हा, विनय प्रकाश, अविनाश, राहुल श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास्तव, स्नेहिल श्रीवास्तव, हर्षित श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास्तव, धीरज, अखिलेश, डॉ. हरिओम, शैलू आदि मौजूद रहे। इसी तरह से स्टेशनपुरवा कॉलोनी में भगवान चित्रगुप्त की पूजा हुई। यहां पर डॉ. एनएन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में शनिवार को कायस्थ समाज के लोगों ने अपने आराध्यदेव भगवान चित्रगुप्त की पूजा हर्षोल्लास और धूमधाम से की। इस दौरान समाज के लोगों ने कलम-दवात की पूजा करके भगवान चित्रगुप्त की जयंती मनाई। कस्बे में स्थित मंदिर में भगवान चित्रगुप्त का पूजन-अर्चन किया गया। विभिन्न रंगों के झालर व फूल मालाओं से सजाए गए मंदिर में समाज के लोगों ने हवन-पूजन के साथ ही चित्रगुप्त कथा का श्रवण किया। कायस्थ समाज के तहसील अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव ने कहा भगवान चित्रगुप्त के एक हाथ में कलम तो दूसरी में तलवार है। भगवान अपनी कलम की ताकत को तलवार की ताकत से कम नहीं मानते थे। उन्होंने कहा कि चित्रगुप्त भगवान का अवतार कलम-दवात के साथ हुआ था। इस अवसर पर प्रशांत श्रीवास्तव, प्रनीत श्रीवास्तव, प्रतीक श्रीवास्तव, सचिन श्रीवास्तव, सिद्धांत श्रीवास्तव, स्वप्निल श्रीवास्तव, शुभम श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव आदि पूजा-अर्चना में शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें