फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल से राप्ती नदी में कूदा शख्स, तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुल से राप्ती नदी में कूदा शख्स, तलाश जारी
विज्ञापन

- एसडीआरफ की टीम कर रही खोजबीन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। क्षेत्र के करमैनी पुल से सोमवार की देर शाम एक शख्स राप्ती नदी में कूद गया। पुलिस शख्स की तलाश में जुट गई। काफी तलाश के बाद शख्स नहीं मिला तो एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई जो मंगलवार को भी तलाश में जुटी रही। समाचार लिखे जाने तक शख्स का पता नहीं चल पाया था।
विज्ञापन

एसओ जयवर्धन सिंह ने बताया कि गोरखपुर जनपद के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के रिगौली के टोला कटवा निवासी 50 वर्षीय नारद शर्मा सोमवार की देर शाम करमैनी पुल से राप्ती नदी में कूद गया। उसे कूदता देख ग्रामीणों ने शोर मचाया। कुछ युवक उसे खोजने के लिए नाव से गए पर उसका कही पता नहीं चला। पुलिस भी नाव से तलाश कर रही है। मंगलवार की सुबह एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई जो शख्स की तलाश में जुट गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल सका है। टीम अभी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें