फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकदी और जेवरात लेकर युवक संग युवती फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
नकदी और जेवरात लेकर युवक संग युवती फरार
विज्ञापन

- आरोपी युवक और उसके पिता व भाभी पर केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। छह दिन पूर्व क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को गांव का ही युवक बहलाकर भगा ले गया। युवती खुद की शादी के लिए रखा एक लाख नकदी और जेवरात उठा ले गई। युवती को भगाने युवक के पिता और भाभी ने सहयोग किया। ऐसा आरोप युवती के पिता ने लगाया है। पुलिस ने मंगलवार को युवक और उसके पिता व भाभी पर केस दर्ज किया।
विज्ञापन

युवती के पिता ने बताया कि 23 वर्षीय बेटी की शादी 20 फरवरी को तय है। आरोप है कि नौ फरवरी को गांव का ही एक युवक उसकी बेटी को भगा ले गया। आरोप है कि आरोपी युवक के बहकावे में आकर बेटी दहेज के लिए रखा एक लाख नकदी और जेवरात भी उठा ले गई। बेटी को भगाने में युवक के पिता और भाभी ने भी सहयोग किया है। आरोपी युवक के पिता ने पूर्व में भी उसकी बेटी की शादी नहीं होने की धमकी दिया था। काफी खोजबीन के बाद भी बेटी का पता नहीं चला। इधर उसकी बेटी की शादी की तिथ सन्निकट है। पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बेटी को ढूंढने और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। एसओ अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी युवक और उसके पिता व भाभी पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें