फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायिक अधिकारी ने जिला कारागार का निरीक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यायिक अधिकारी ने जिला कारागार का निरीक्षण किया
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/न्यायिक अधिकारी हरिकेश कुमार ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिला कारागार का निरीक्षण किया। साथ ही कारागार में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया। कैदियों की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण कराया।
विज्ञापन

न्यायिक अधिकारी हरिकेश कुमार ने बताया कि जिला कारागार के निरीक्षण के समय मात्र पुरुष विचाराधीन एवं सजायाफ्ता बंदी ही हैं। महिला बंदी अभी बस्ती जिला कारागार में निरुद्ध हैं। निरीक्षण के समय उपस्थित बंदियों में एक बंदी धारा 379, 411 आईपीसी के अपराध में कई दिनों से निरुद्ध है। बताया गया कि उसकी जमानत स्वीकार हो गई है और एक महीने से अधिक जमानत दाखिल किए हो गया है किंतु अब तक रिहाई नहीं हुई है। जिनकी पैरवी करने वाला कोई नहीं है। उसको विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से निशुल्क अधिवक्ता दिलवाने के लिए प्रार्थनापत्र प्रेषित कराने का निर्देशित दिया गया। इसके साथ ही कई कैदियों की समस्याओं को सुना गया और निस्तारण कराने के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर कारापाल जीआर वर्मा, उपकारपाल कमल नयन सिंह, डॉक्टर वरूणेश दूबे, फार्मासिस्ट डीपी सिंह, हृदय नारायण मिश्र, सिद्धार्थ सिंह, देवेश मिश्रा, राहुल, जयशंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें