फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आभूषण विक्रेता हुआ ठगी का शिकार

Sat, 23 Mar 2024 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


धनघटा। उमरिया बाजार में एक आभूषण विक्रेता ठगी का शिकार हो गया। उसके दुकान पर पहुंचे तीन लोग उसे नकली जेवर देकर करीब तीन लाख का असली जेवर लेकर चंपत हो गए।
विज्ञापन


उमरिया बाजार के चपरा पूर्वी मार्ग पर स्थित आभूषण की दुकान में शनिवार की शाम एक बाइक से तीन लोग पहुंचे। दुकानदार से अपने पास से रखे जेवर देकर बोले की इसके बदले नया जेवर दे दीजिए। जेवर देखने के बाद दुकानदार उन्हें करीब तीन लाख रुपये के सोने का आभूषण दे दिया। उसके बाद वह लोग चले गए। थोड़ी देर बाद आभूषण विक्रेता उनके जरिए दिए गए जेवर का परीक्षण किया तो वह नकली निकला। यह बात पूरे बाजार में आग की तरह फैल गई। लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। पुलिस ने इस तरह की किसी भी घटना की जानकारी होने से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें