फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार ने अवैध मिट्टी खनन कर रहे जेसीबी को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसीलदार ने अवैध मिट्टी खनन कर रहे जेसीबी को पकड़ा
विज्ञापन

धर्मसिंहवा। तहसीलदार मेंहदावल निशा श्रीवास्तव ने सोमवार को अवैध मिट्टी खनन कर रहे जेसीबी को धर्मसिंहवा क्षेत्र के पिपरी सीवान से पकड़ा है। तहसीलदार ने जेसीबी को धर्मसिंहवा पुलिस को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

तहसीलदार निशा ने बताया कि तहसील क्षेत्र के धर्मसिंहवा क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन किए जाने की सूचना मिल रही थी। जिसके क्रम में सोमवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान अतरीनानकार सीमा पर मिट्टी लदी ट्रॉली जाते हुए दिखा। पूछे जाने पर पता चला कि मेंहदूपार में एक इंटर कॉलेज के पास पिपरी सीवान में मिट्टी की खुदाई जेसीबी से की जा रही है। पूछने पर यह भी पता चला कि यह मिट्टी सिद्धार्थनगर जिले में स्थित एक भट्ठे पर ले जाई जा रही है। मौके पर जाकर देखा गया तो पिपरी सीवान में एक व्यक्ति के खेत में जेसीबी से लगभग आठ फुट गहरी खुुदाई बिना परमिट के की जा रही थी। स्थानीय पुलिस बुलाकर जेसीबी को कब्जे में दे दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें