फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरी रह गई सीएचसी खलीलाबाद को 24 घंटे बिजली की आस

विज्ञापन
विज्ञापन
अधूरी रह गई सीएचसी खलीलाबाद को 24 घंटे बिजली की आस
विज्ञापन

-बनने के बाद से ही खराब पड़ा है सीएचसी का स्वतंत्र फीडर
-बिजली कटने पर जनरेटर चलाने की मजबूरी, करीब तीन से चार लाख का बोझ
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद को स्वतंत्र फीडर से जोड़कर 24 घंटे बिजली आपूर्ति की आस अब भी अधूूरी रह गई है। कारण यह है कि परिसर में स्थापित स्वतंत्र फीडर ट्रायल के बाद ही खराब पड़ा है। करीब तीन साल बाद भी इसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है। यह स्थिति तब है, जबकि सीएचसी पर जरूरी वैक्सीन रखी जाती है और कोल्ड चेन मेंटेन करने के लिए बिजली आपूर्ति जरूरी है। बिजली नहीं मिलने से कोल्ड चेन टूटने का खतरा बना रहता है। ऐसे में विभाग की जनरेटर चलाने की मजबूरी है। जिस पर साल में करीब तीन से चार लाख रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।
शासन ने करीब दो करोड़ रुपये इस आशय के साथ उपलब्ध कराया था कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद में बिजली के लिए स्वतंत्र फीडर स्थापित किया जाए, ताकि सीएचसी को निर्बाध रूप से 24 घंटे बिजली की आपूर्ति मिल सके। इसके साथ ही जिला अस्पताल को भी स्वतंत्र फीडर से जोड़ने की कार्रवाई शुरू हुई थी। जिला अस्पताल व सीएचसी में स्वतंत्र फीडर स्थापित भी करा दिया गया। जिला अस्पताल परिसर में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति शुरू भी हो गई है। सीएचसी को भी तीन वर्ष पहले स्वतंत्र फीडर से जोड़ दिया गया था, लेकिन ट्रायल के बाद ही सीएचसी का स्वतंत्र फीडर खराब हो गया। इससे सीएचसी को 24 घंटे बिजली आपूर्ति की आस अधूरी रह गई है। ऐसे में बिजली न रहने पर मरीजों व तीमारदारों को परेशानी झेलनी पड़ती है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि कार्यदायी संस्था ने जल्दबाजी में मशीन को जमीन पर ही रख दिया। इससे समस्या खड़ी हो रही है, लेकिन कोई न कोई बहाना बनाकर विद्युत निगम स्वतंत्र फीडर सही नहीं करा रहा है।
विज्ञापन

जनरेटर खराब हुआ तो हो जाएगी दिक्कत
स्वतंत्र फीडर से नहीं जुड़ने से कई दिक्कतें आ रही है। विद्युत से चलने वाले उपकरण सही से नहीं चल पा रहे हैं। बिजली आपूर्ति बाधित होते ही जनरेटर चलाना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा संकट यह है कि सीएचसी पर ही वैक्सीन रखी जाती है और कोल्ड चेन मेंटेन करने के लिए 24 घंटे बिजली की जरूरत होती है। ऐसे में अगर जनरेटर खराब हो गया तो कोल्ड चेन मेंटेन करने में दिक्कत आएगी।
विज्ञापन

अभी मुझे चार्ज लिए दो माह हुए हैं। सीएचसी को स्वतंत्र फीडर से जोड़ने के बारे में जानकारी मिली है। पता करा रहे हैं कि आखिर दिक्कत कहा है। इसके लिए विद्युत निगम के अधिकारियों को पत्र भेजा जाएगा, ताकि जल्द से जल्द समस्या का निदान हो सके। बिजली कटने पर जनरेटर से काम चलाया जा रहा है।
- डॉ. राधेश्याम यादव, अधीक्षक सीएचसी
सीएसची खलीलाबाद को स्वतंत्र फीडर से जोड़ने के लिए कार्य हुए हैं। यदि फीडर में कोई दिक्कत है तो उसे तकनीकी टीम से जांच कराकर खराबी दूर कराई जाएगी।
- आरके सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें