फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन आरोग्य मेला : शुगर, बुखार व पेट दर्द व त्वचा रोग की तकलीफ लेकर पहुंचे मरीज

विज्ञापन
पीएचसी दुधारा में जन आरोग्य मेले मे मरीजों की जांच करते डाक्टर
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद के 24 स्वास्थ्य उप स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें सबसे ज्यादा शुगर, बुखार, पेट दर्द, त्वचा रोग, सांस की तकलीफ, खांसी से पीड़ित मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचे। मेले में चिकित्सकों ने मरीजाें की जांच की और परामर्श के साथ ही दवा दी। साथ ही फिर दिखाने के लिए बुलाया। इसके साथ ही तीन मरीजों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
विज्ञापन


उप स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे स्वास्थ्य मेला में कुल 1105 मरीजों ने इलाज कराया। इसमें सांस की तकलीफ के 71, उदर रोग के 102, शुगर के 109 , त्वचा रोग के 188 मरीज शामिल रहे। इनमें से कई मरीजों को ब्लड जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। नगरीय उप स्वास्थ्य केंद्र कांशीराम पर सुबह नौ बजे से जन आरोग्य मेला आयोजित किया गया।
मेले में सबसे ज्यादा वायरल बुखार, पेट दर्द, सिरदर्द, खांसी व त्वचा रोग की समस्या को लेकर मरीज आए। लोगों ने चिकित्सकों को दिखाकर दवा ली। शिविर में आई शकुंतला देवी, रागिनी आदि ने बताया कि कई दिनों से बुखार से पीड़ित हैं। शिविर में दिखाने आए थे। चिकित्सक ने देखा और दवा दी तथा तीन दिन बार फिर बुलाया है। तीन बजे तक चले मेले में कुल 88 मरीजों ने इलाज कराया।
विज्ञापन

डॉ. श्रुति श्रीवास्तव ने बताया कि कुल 88 मरीजों की जांच कर दवा दी गई है। इस मौके पर सुनीता ओझा, फार्मासिस्ट मनोज मिश्र आदि मौजूद रहे। इसी तरह से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोसया बाजार में भी आरोग्य मेला लगा।
विज्ञापन

पीएचसी दुधारा में जन आरोग्य मेले मे मरीजों की जांच करते डाक्टर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें