फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सियार ने फिर दो ग्रामीणों को दौड़ाया, बाल-बाल बचे

Mon, 22 Sep 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
महुली। महुली में सियार के आतंक से दहशत का माहौल देखा जा रहा है। रात में लोग सियार के भय से घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। सोमवार को महुली कस्बे से सटे मड़हा गांव में सियार ने दो लोगों को दौड़ा लिया। इस दौरान लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

महुली कस्बे में सियार के आतंक से लोग दहशत में रहे हैं। स्थिति यह है कि अब तक सियार ने 10 लोगों को काट कर घायल कर दिया है।
इसके चलते लोग रात में घर से कम ही बाहर निकल रहे हैं। सोमवार को महुली कस्बे से सटे मड़हा गांव में भी सियार ने दो लोगों को दौड़ा लिया। मड़हा की सावित्री देवी दोपहर में गांव के बाहर थीं, तभी सियार ने उनको दौड़ा लिया। उनको बचाने के लिए प्रमोद आए तो उसने प्रमोद को भी दौड़ा लिया।
प्रमोद ने किसी तरह से ईंटा उठाकर उसकी तरफ फेंकना शुरू कर दिया। इसके बाद सियार भाग गया। वहीं महुली कस्बे में लोगों के अंदर सियार की दहशत कायम रही। लोग अपने बच्चों को घरों से बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं। महुली हनुमान गढ़ी पर गौतम बाबा के नेतृत्व में युवा हमेशा तैनात रह रहे हैं, ताकि वहां श्रद्धालुओं पर सियार कहीं हमला न कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारण यह है कि पहली बार सियार हनुमान गढ़ी की तरफ से ही आया था और उधर ही भाग गया था। फिलहाल अभी तक पागल सियार ने किसी पर हमला नहीं किया ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें