संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के मीरगंज के पास खड़े ट्रेलर में पिकअप वाहन टकरा गई। जानकारी के अनुसार बाराबंकी जनपद के लोनीकटरा थाना क्षेत्र के कान्हेपुर गांव निवासी ज्ञान बाजपेई साथी ओम बाजपेई और ओम दीक्षित के साथ झालर लेकर लखनऊ से गोरखपुर जा रहे थे। सुबह जब उनकी पिकअप गाड़ी मीरगंज के पास हाईवे पर ट्रेलर को बाई ओर से ओवरटेक करते समय सड़क किनारे खड़े दूसरे ट्रेलर से जा टकराई। इससे गाड़ी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और तीनों युवक अंदर ही फंसे रह गए। पुलिस ने घायलों को पिकअप से निकाल कर अस्पताल भेजवाया। संवाद