फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को हिंसामुक्त बचपन मिलना आवश्यक : अपर जिला जज

Fri, 21 Feb 2025 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। प्रत्येक बच्चे को हिंसा से मुक्त बचपन मिलना चाहिए। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए देश में बच्चों से संबंधित विभिन्न कानून बनाए गए हैं। उक्त बातें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव और अपर जिला जज महेंद्र कुमार सिंह ने कही।
विज्ञापन

वह शुक्रवार को जनपद न्यायाधीश महेंद्र प्रसाद चौधरी के निर्देशन में जिला मुख्यालय पर स्थित एक निजी विद्यालय में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बच्चों के प्रति कानून में किए गए विभिन्न प्रावधानों के बारे में चर्चा किया। इसके साथ ही बच्चों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब भी दिया। लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव ने बाल संप्रेक्षण गृह, किशोर न्याय बोर्ड तथा बच्चों के लिए जनपद में संचालित न्यायालय के बावत जानकारी दी। जनपद में संचालित बाल कल्याण समिति के उद्देश्य के बारे में भी बताया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य रूप से डाॅ. विवेक खन्ना, वीरेंद्र कुमार, शैलेंद्र कुमार समेत विद्यालय के प्रधानाचार्य व शिक्षक गण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें