धनघटा। नाथनगर ब्लाॅक की छूटी तीन ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को भौतिक सत्यापन के लिए बैठक आयोजित हुई। जांच के लिए अचानक डीसी एनआरएलएम जीशान रिजवी मानपुर और भगौतीपुर में पहुंच गए। वहां पर उन्होंने अभिलेखों की जांच कर ग्रामीणों से जानकारी भी प्राप्त की।
विज्ञापन
नाथनगर क्षेत्र में लगातार भौतिक सत्यापन बैठक का क्रम चला है। इस दौरान निर्धारित तिथि से कुछ ग्राम पंचायत में किसी कारणवश बैठक नहीं हो पाई थी। इसी क्रम में छूटी ग्राम पंचायत मानपुर, भगौतीपुर और लखनोहर में शुक्रवार को बैठक चल रही थी। टीम की ओर से लाभार्थियों और ग्रामीणों से जानकारी लेकर परियोजनाओं का सत्यापन किया जा रहा था। संवाद