फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अधूरे पड़े विकास कार्याें को पूरा करने के निर्देश

Fri, 22 Nov 2024 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलहर क्षेत्र के भेडोरा पिकौरा में शिकायत की जांच करने पहुंचे एडीओ पंचायत
विज्ञापन

बेलहर। क्षेत्र के ग्राम पंचायत भेडोरा पिकौरा में विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत पर शुक्रवार को एडीओ पंचायत जांच के लिए पहुंचे। इस दौरान इंटरलाॅकिंग और नाली निर्माण को देखा।
विज्ञापन

भेडोरा पिकौरा निवासी अशोक पुत्र सुरेश द्वारा इंटरलॉकिंग एवं भूमिगत नाली निर्माण को पूरा नहीं किए जाने की शिकायत की थी। उनका कहना था कि कार्य पूरा नहीं हुआ और बंद कर दिया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एडीओ पंचायत पंकज सिंह ने मौके पर जाकर जांच की। मामला सही पाए जाने पर ग्राम प्रधान एवं सचिव को अधूरे कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। गांव में इंटरलाॅकिंग कार्य, भूमिगत नाली निर्माण कार्य तत्काल प्रभाव से शुरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें