फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: लंबित कार्यों का प्राथमिकता से निस्तारण के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने मंगलवार को पुलिस ऑफिस स्थित सीसीटीएनएस कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में संचालित कार्यों, सीसीटीएनएस पर की जा रही प्रविष्टियों और अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति देखी। संबंधित कर्मचारियों से उनके कार्यों की जानकारी लेकर कार्यप्रणाली की समीक्षा की।
विज्ञापन

एसपी ने सीसीटीएनएस पर सभी जरूरी प्रविष्टियां समयबद्ध और त्रुटिरहित ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अभिलेखों को लगातार अद्यतन रखने और लंबित कार्यों का प्राथमिकता के आधार पर जल्द निस्तारण करने को कहा।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में साफ-सफाई और व्यवस्थित कार्य वातावरण बनाए रखने पर भी जोर दिया। विभागीय कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने की हिदायत दी।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि सीसीटीएनएस पुलिसिंग व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसलिए इसमें दर्ज होने वाली सूचनाओं और अभिलेखों की शुद्धता, समयबद्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पांडेय, प्रभारी निरीक्षक सीसीटीएनएस पंकज पांडेय समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें