फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रक्षा बंधन पर परिवहन निगम चलाएगा अतिरिक्त बसें

विज्ञापन
खलीलाबाद में खड़ी रोडवेज की बस। संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। रक्षा बंधन को लेकर परिवहन निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य मार्ग सहित लोकल रूटों पर अतिरिक्त बसें चलाने की तैयारी चल रही है। यह बसें 26 से 31 अगस्त तक चलाई जाएंगी। इसके साथ ही महिलाओं को रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने जिले सहित पूरे प्रदेश में 26 से 31 अगस्त तक अतिरिक्त बसें और पूरी क्षमता से बस सेवा संचालित करने की तैयारी शुरू कर दी है। इस दौरान प्रमुख मार्गों पर कनेक्टिविटी बढ़ाई जाएगी और महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा भी दी जाएगी।
निगम की शत-प्रतिशत बसें सड़कों पर रहेंगी। संतकबीरनगर, गोरखपुर, बस्ती और लखनऊ जैसे प्रमुख रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। इसके साथ ही खलीलाबाद से मेंहदावल मार्ग व खलीलाबाद से धनघटा मार्ग पर भी अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी, ताकि रक्षा बंधन में लोगों को आने-जाने में किसी प्रकार की समस्या न हो। इसके साथ ही अन्य मार्गों पर भी बसों के चलाने की तैयारी चल रही है। इस बीच परिवहन निगम के कर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है।
विज्ञापन

0000000000000000000
रक्षा बंधन के मद्देनजर परिवहन निगम यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसें चलाएगी। इसके लिए तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही मुख्य मार्गों पर बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। महिलाओं को मुफ्त सफर की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

-कल्पना श्रीवास्तव, एआरएम, बस्ती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें