फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अभिभावकों के साथ रिपोर्ट कार्ड साझा करने के निर्देश

Mon, 02 Feb 2026 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। परिषदीय विद्यालय में दूसरी सत्र परीक्षा शनिवार को समाप्त हो गई। सोमवार को बीईओ महेंद्र नाथ त्रिपाठी ने प्रधानाध्यापकों को कापियों का मूल्यांकन करके परीक्षा परिणाम विद्यालय संबंधित अभिलेख और प्रेरणा पोर्टल पर दर्ज करने व शैक्षिक रिपोर्ट पीटीएम में साझा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस परीक्षा में ब्लॉक के 116 विद्यालयों करीब 12291 बच्चे शामिल हुए। परीक्षा में दिसंबर 2024 तक के पाठ्यक्रम के आधार पर प्रश्नपत्र तैयार हुए थे। विद्यालय स्तर पर तैयार हुए प्रश्न पत्रों के आधार पर प्रधानाध्यापकों द्वारा परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा के अंतिम दिन कक्षा एक से पांचवीं तक के बच्चों की मौखिक परीक्षा हुई जबकि 6 से 8 तक के बच्चों ने खेल एवं स्वास्थ्य, गृह शिल्प, कृषि विज्ञान की परीक्षा दी। शिक्षकों को कापियों का मूल्यांकन कर रिपोर्ट कार्ड तैयार करना है। तीन कार्य दिवस के भीतर बच्चों का रिपोर्ट कार्ड तैयार कर उन्हें वितरित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें