फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बहू-बेटी सम्मेलन में दी सुरक्षा की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपद में एंटी रोमियो टीम ने रविवार को 11 स्थानों पर बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन कर महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा की जानकारी दी। इस दौरान 924 लोगों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने क्षेत्र के तितौवा व उसका कला, दुधारा थाना क्षेत्र के बिगरामीर, सेमरियांवा व इस्लामाबाद, महिला थाना ने खलीलाबाद शहर समय माता मंदिर, महुली थाना क्षेत्र के महुली चौराहा, थाना धनघटा क्षेत्र के सुरैना चौराहा व हैंसर बाजार, मेंहदावल थाना क्षेत्र के ग्राम करमैनी, बनकसिया व साड़ेकला, बखिरा थाना क्षेत्र के नंदौर चौराहा व बेल्डिहवा गांव में महिलाओं, बालिकाओं व स्कूली छात्राओं को सुरक्षा से संबंधित पंपलेट देकर जागरूक किया। पुलिस टीम ने बाजार, सार्वजनिक स्थलों पर जाकर बालिकाओं, महिलाओं एवं आमजन को हेल्पलाइन तथा साइबर अपराध पोर्टल की जानकारी देकर इन सेवाओं के उपयोग के लिए प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें