फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: समर कैंप में विद्यार्थियों को दी गई आकस्मिक उपचार की जानकारी

Mon, 26 May 2025 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
आक​स्मिक उपचार के बारे में जानकारी देते विशेषज्ञ
विज्ञापन
रोसयाबाजार। धनघटा क्षेत्र स्थित उमरिया बाजार आदर्श इंटर कॉलेज उमरिया बाजार में सोमवार को समर कैंप के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैंसर बाजार के चिकित्सकों ने आकस्मिक उपचार के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

इसके साथ ही कैंप के दौरान बच्चों को राहत व बचाव के तरीकों के बारे में भी जानकारी दी गयी। चिकित्सक डॉक्टर अरविंद कुमार ने प्राथमिक चिकित्सा के बारे में बताते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति सांस नहीं ले पा रहा है या उसकी दिल की धड़कन नहीं चल रही है, तो फौरन सीपीआर दें।
उन्होंने सीपीआर करने की जानकारी दी। अगर किसी व्यक्ति को रक्तस्राव हो रहा है तो रक्तस्राव को रोकने के लिए घाव पर दबाव डालें। वहीं मामूली जलने, कटने और चोटों में प्राथमिक उपचार के विषय में बताया गया। आग से जलने व पानी मे डूबने जैसी स्थित में मरीज को प्राथमिक उपचार के विषय में बताया गया। उन्होंने कहा कि घर के आसपास सफाई रखने से संक्रामक रोगों के फैलने की संभावना ­कम होती है। इस लिए सभी लोग घरों के आसपास साफ सफाई अवश्य रखे। यदि मरीज की हालत गंभीर हो तो आपातकालीन चिकित्सा सहायता के लिए कॉल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्रधानाचार्य जयप्रकाश सिंह, शिक्षक उमेश यादव, समर पाल यादव, शिक्षिका ब्यूटी त्रिपाठी के साथ ही साथ अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें